इस समय में एक अजीब सी परिस्थिति से गुजर रहा हूँ । कुछ लोगो ने मुझे एक तरीके की अलग उर्जा से परिचित कराया है। ये उर्जा निश्चित रूप से कई परिवर्तनों के लिए जिम्मेदार साबित होने जा रही है।
मै पिछले दिनों कॉलेज में अपने मित्रो के साथ बैठा था। चर्चा इस बात पर हो रही थी कि आख़िर हिन्दुस्तानी समाज के अनुसार विवाह करके फिर परिस्थितियों से जूझना चाहिए या फ़िर व्यक्ति को पहले प्रेम तत्पश्चात विवाह कि ओर कदम बढ़ाने चाहिए।
अब इस पर हर एक की राय एक जैसी तो होने से रही.... सो एक बहस ने जन्म लिया कि आख़िर उचित कौन सी है। वैसे ये बातेकाफी लम्बी जा सकती थी परन्तु फोटोग्राफी के सर के आतंक के चलते मात्र २०- २५ मिनट में ही समाप्त हो गई। परन्तु उसके बाद जब मैंने सबकी बातो पर विचार किया तो लगा कि कितनी अजीब सोच से भी परिचय होगा। अजीब इस बात को लेकर कि लडकिया एक तरफ़ तो ख़ुद को अतिआधुनिक बताती फिरती है पर जब बात ख़ुद कि जिंदगी आए तो फ़िर पुरुषो कि बाहों टेल ही जिंदगी गुजार देना पसंद करेंगी। आख़िर वो ख़ुद को हमेशा इतना पिछड़ा क्यो समझती है।
रविवार, 22 नवंबर 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
1 टिप्पणी:
आश्तोश अभी कुछ ही दिन हुए कह रहा था की "लडकियां समाज से हटकर चलने के हिसाब से साइकोलिजिकाली तैयार नहीं हो पाती", बहुत हद तक अपने आसपास अगर नजर दौडाएं तो हम इस बात की सच्चाई को परख भी सकते हैं...
एक टिप्पणी भेजें